लखनऊ। भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शुरू हुई उत्तर प्रदेश में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा जो प्रत्यके जिले से गुजरेगी उसी क्रम में आज अवध जोन में दूसरे दिन जनपद लखनऊ में सुबह चारबाग (निकट रविन्द्रालय) से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी एवं प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे जी द्वारा झण्डारोहण तद्पश्चात बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रांरभ हुई।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रज जोन में आज यात्रा के तीसरे दिन जनपद कासगंज, बुदेलखंड जोन में पांचवे दिन जनपद औरैया, पूर्वाचल जोन में चौथे दिन में जनपद मऊ, प्रयागराज जोन में दूसरे दिन जनपद कौशाम्बी, पश्चिमी जोन में चौथे दिन जनपद मेरठ में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा पहुंची है।
लखनऊ में यात्रा प्रारंभ कर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा श्री राहुल गांधी जी की अगुवाई में परिवर्तन का संकेत है।
कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि अवध जोन की यात्रा चारबाग से शुरू होकर बांसमण्डी चौरहा, नाका चौरहा, रानीगंज, रकाबगंज, यहियागंज, नक्खास चौराह, चरक चौराहा, इमामबाड़ा होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची। वहीं पर आज की यात्रा का समापन हुआ तथा कल दिनांक 13 दिसंबर को जनपद श्रावस्ती से यात्रा प्रारंभ होगी।
यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे, के साथ पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, इंदल रावत, पूर्व मंत्री डॉ0 मसूद अहमद, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, संगठन सचिव अनिल यादव, सुबोध श्रीवास्तव, तनुज पुनिया, डॉ0 रेहान अहमद, फिरोज खान, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, दिलप्रीत सिंह डीपी, वीरेन्द्र मदान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, अमरनाथ अग्रवाल, प्रमोद सिंह, रमेश मिश्रा, नईम सिद्दीकी, शहाना सिद्दीकी, मनोज तिवारी, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, ललन कुमार, रुद्र दमन सिंह बबलू, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, रफत फातिमा, संजय शर्मा, बृजेन्द्र सिंह, सीमा चौधरी, विजय बहादुर, सम्पूर्णानंद मिश्रा, रमेश शुक्ला, डॉ0 जियाराम वर्मा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, नरेन्द्र शुक्ला, पिन्टू शुक्ला, राजेश सिंह काली, प्रभाकर मिश्रा, नीरज तिवारी, विक्रम पाण्डेय, विभा त्रिपाठी, डॉक्टर रिचा शर्मा, प्रज्ञा सिंह, सुधा मिश्रा, रुबीना रईस, सुभाष मिश्र, सुमन प्रजापति, नरेंद्र गौतम, सुशीला शर्मा, राजू सैनी, विषम सिंह, किरन शर्मा, जमालुद्दीन खान, राधेश्याम गुप्ता, सलमान गाजी, मंशा वर्मा, मो0 इरफान एडवोकेट, केडी शुक्ला, अजय वर्मा, रंजीत श्रीवास्तव, मुन्ना लाल बाल्मीकि, सुशील तिवारी सोनू पंडित, शिप्रा अवस्थी, मेहताब जायसी, नसीम सिद्दीकी, राजेश जयसवाल आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट-मदन सिंह